Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मीसा बंदियों ने रुँधे गले से बताई आपातकाल की क्रूरता संविधान को तार तार करने वाली कांग्रेस अपने पाप कभी छिपा नहीं पाएगी: दीपक टण्डन जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल की विभीषिका पर पत्रकार वार्ता

मीसा बंदियों ने रुँधे गले से बताई आपातकाल की क्रूरता

संविधान को तार तार करने वाली कांग्रेस अपने पाप कभी छिपा नहीं पाएगी: दीपक टण्डन

जिला भाजपा कार्यालय में आपातकाल की विभीषिका पर पत्रकार वार्ता

कटनी। बेटा की मृत्यु हो गई पिता को जेल से नहीं छोड़ा गया, ढाई साल तक घरों में चूल्हे नहीं जले, लाखों लोगों को जेल में डाल दिया सिर्फ इंदिरा गांधी के खिलाफ कोर्ट के एक फैसले आने पर संविधान और लोकतंत्र को तार तार कर कांग्रेस ने जो पाप 25 जून 1975 को किया वह कभी जनता माफ नहीं करेगी। आज भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल के दिन को काला दिवस के रूप में मनाते भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 55 साल के शासन काल मे 60 से अधिक बार राज्य सरकारों को बेवजह बर्खास्त करने वाली कांग्रेस आपात काल लगा कर संविधान और लोकतंत्र को क्रूरता से कुचलने वाली कांग्रेस संविधान की रक्षा की दुहाई दे रही है।

श्री टण्डन ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है जो परिवार के व्यक्ति के लिए आम जनता को जेल में ठूंस सकती है। उसके साथी दल भी सिर्फ संसद के मंदिर का अपमान कर सकते हैं। जनता इस बात को समझ चुकी है। नई पीढ़ी ने कांग्रेस के अत्याचार को नहीं देखा लेकिन पुरानी पीढ़ी से सुनो तो आंख भर आती है।

इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से आये 2 मीसाबंदी संतोष असाटी एवं संत कुमार असाटी ने आपातकाल के उस कठिन वक्त को बताया कि किस तरह उन्हें जेल भेजा गया घर मे बीमार पुत्र की मौत हो गई। बताते हुए दोनों का गला रुंध गया।

इसी तरह पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन की भी आंख भर आईं श्रीमती जैन के पिता स्व. निर्मल चंद जैन को भी बिना कारण जेल भेजा गया था। श्रीमती जैन ने बताया कि किस तरह उनके परिवार पर संकट आया। इसी तरह अन्य मीसा बंदियों ने भी अपने साथ हुए अत्याचार बताए।

पत्रकार वार्ता को पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रणवीर कर्ण, जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, यञदत्त मिश्रा, वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल, पार्षद शिब्बू साहू आदि भाजपा जन मौजूद थे।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी