लोकेसन कटनी
कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने पुलिस दल बल के साथ शराब पिलाने वाले दुकान दारों कों दी चेतावनी
कटनी। थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने एवं असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने के उद्देश्य से आज कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे दलबल के साथ देर शाम थाना क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। थाना क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करते
हुए उन्होंने न केवल खुले में शराब पीते मिले शराब प्रेमियों को कड़ी फटकार लगाई बल्कि सड़क किनारे लगे ठेले वालों को और दुकानदारों को भी हिदायत देते हुए कहा की यदि शराब पीते, पिलाते या फिर बेचते पाए गए तो फिर आपकी खैर नहीं आज शाम क्षेत्र
भ्रमण पर निकले कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं नशाखोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी अभिजीत रंजन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में पैदल क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा की आज तो भ्रमण कर के खुले में शराब पीने वालों एवं ऐसे उन दुकानदारों जिनके द्वारा अपनी दुकान के आसपास शराब पीने वालों को शराब पीने में मदद की जाती है। उन्हें समझाइस दी गई है। यदि समझाइस देने के बाद भी सुधार नहीं आता तो ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण