लोकेशन – छिंदवाड़ा
मुख्यमंत्री डॉ.यादव की घोषणा के अनुसार छिन्दवाड़ा जिले के शहीद स्व.श्री विक्की पहाड़े की धर्मपत्नी को भी शासकीय सेवा में मिली विशेष नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप मध्यप्रदेश शासन के परिपत्र अनुसार कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा छिंदवाड़ा जिले के शहीद कॉरपोरल स्व.श्री विक्की पहाड़े की धर्मपत्नी श्रीमती रीना पहाड़े निवासी नोनिया करबल छिंदवाड़ा को भी मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत शासकीय सेवा में विशेष नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्हें कार्यालय प्राचार्य शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा में रिक्त सहायक ग्रेड 3 के पद पर 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन अस्थाई रूप से विशेष नियुक्ति दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में यह विशेष नियुक्ति पत्र शहीद की धर्मपत्नी श्रीमती रीना पहाड़े को प्रदाय किया।
उल्लेखनीय है छिंदवाड़ा जिले के नोनिया करबल निवासी कॉरपोरल श्री विक्की पहाड़े जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में 04 मई 2024 को शहीद हो गए थे।
छिंदवाड़ा से विक्की चौहान की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है