Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन – जबलपुर

*वेट लिफ्टिंग तकनीकी अधिकारी सुशील एवं अल्बर्ट का सम्मान

 

जबलपुर। इंदौर में 17 से 21 जून तक आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 2 माह पूर्व आयोजित वेट लिफ्टिंग तकनीकी अधिकारी परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए जिसमें जबलपुर संस्कारधानी के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षण विभाग में कार्यरत श्री सुशील शर्मा एवं व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में कार्यरत अल्बर्ट फ्रैंक ने शानदार सफलता अर्जित की । सुशील शर्मा और अल्बर्ट फ्रैंक को इंदौर आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के भव्य समारोह में इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव द्वारा तकनीकी अधिकारी का कार्ड, आधिकारिक टाई, श्रीफल, अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया एवं प्रतियोगिता में उनके समर्पित व उत्कृष्ठ कार्यों की सराहना की, सुशील शर्मा एवं अल्बर्ट फ्रैंक बहुत लंबे अरसे पश्चात संस्कारधानी जबलपुर से चयनित तकनीकी अधिकारी हैं। अनिल शुक्ला ने बताया कि इस गरिमामय सम्मान के लिए शहर के प्रतिष्टित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय एवं व्हीकल फैक्ट्री के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, खेल प्रेमियों एवं खिलाडियों ने सहर्ष प्रकट करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर विश्वास जताया कि सुशील सर, अल्बर्ट सर के कुशल मार्गदर्शन में शहर वेट लिफ्टिंग के क्षेत्र में तकनीकी रूप में उन्नति कर सभी को गौरवान्वित करेगा ।

 

जबलपुर से अनुराग शुक्ला की रिपोर्ट