Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ने जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द के उपार्जन हेतु बनाये 11 खरीदी केंद्र किसानों से 31 जुलाई तक होगी ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द की खरीदी

कलेक्टर ने जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द के उपार्जन हेतु बनाये 11 खरीदी केंद्र

किसानों से 31 जुलाई तक होगी ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द की खरीदी

कटनी।जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर औसत अच्छी गुणवत्ता के ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द का उपार्जन 31 जुलाई तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने किसानों की सुविधा के मद्देनजर प्रत्येक तहसील में उपार्जन केन्द्र बनाया है।इस प्रकार जिले में कुल 11 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।

उपार्जन संस्था व स्थल

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कटनी में प्राथमिक कृषि साख समिति चाका कैलवाराकलॉ
उपार्जन संस्था और रूचि वेयर हॉउस सी डब्ल्यू सी को उपार्जन स्थल बनाया गया है।इसी प्रकार कटनी नगर में विपणन सहकारी संस्था कटनी उपार्जन संस्था और सी डब्ल्यू सी वेयर हॉउस इन्द्रा नगर कटनी उपार्जन स्थल बनाया गया है।स्लीमनाबाद में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति स्लीमनाबाद उपार्जन संस्था एवं तिवारी ब्रदर्स वेयर हाउस 54 स्लीमनाबाद उपार्जन स्थल और ढीमरखेडा तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति ढीमरखेडा को उपार्जन संस्था व काशी वेयर हाउस 78 मुरवारी को उपार्जन स्थल , ढीमरखेडा तहसील में ही प्राथमिक कृषि साख समिति झिन्ना पिपरिया को उपार्जन संस्था एवं शिवान्या वेयर हॉउस 79 झिन्ना पिपरिया को उपार्जन स्थल तथा बड़वारा तहसील में किसान सहकारी विपणन समिति बडवारा को उपार्जन संस्था एवं वमिका वेयर हाउस 125 गुंडाकलां को उपार्जन स्थल तथा बरही तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति पिपरियाकला को उपार्जन संस्था एवं ललिराज वेअर हाउस -106 बरही को उपार्जन स्थल एवं
बहोरीबंद तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति बहोरीबंद को उपार्जन संस्था व एस डब्ल्यू सी वेयर हाऊस 144 को उपार्जन स्थल और बहोरीबंद तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति कुँआ को उपार्जन संस्था और नरसिंह वेयर हाउस जुजावल को उपार्जन स्थल बनाया गया है। इसी प्रकार विजयराघवगढ तहसील में प्राथमिक कृषि साख समिति सिंगौडी को उपार्जन संस्था एवं अन्नपूर्णा वेयर हाउस 133 डोकरिया को उपार्जन स्थल के अलावा रीठी तहसील में कृषि विपणन सहकारी समिति रीठी को उपार्जन संस्था एवं सांईराम वेयर हाउस 140, ग्राम देवगांव को उपार्जन स्थल बनाया गया है।

समर्थन मूल्य

उपार्जन नीति के अनुसार औसत अच्छी गुणवत्ता के ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य क्रमशः 8 हज़ार 558 रूपए प्रति क्विंटल तथा उड़द का समर्थन मूल्य 6 हजार 950 रूपए-प्रति क्विंटल निर्धारित है।उपार्जन कार्य सप्ताह में 5 दिवस सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8.00 बजे से सांय 8.00 बजे तक किया जायेगा।

उपार्जन मापदंड

कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि फसल हेतु निर्धारित एफ ए क्यू
अनुसार ही केन्द्र में आनी वाली आवक का उपार्जन किया जाना सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्र संचालन संस्था द्वारा केन्द्र पर आवश्यक भौतिक संसाधन की व्यवस्था की जावे, वर्षा कालीन स्थिति को देखते हुये गुणवत्ता युक्त वॉटरप्रूफ तिरपॉल,कव्हर की व्यवस्था करें, जिससे वर्षा की स्थिति में उपार्जित स्कंध गीला न हो।

उपार्जन केन्द्र पर एम एस पी एफ ए क्यू तथा निर्मस उपार्जन एवं भुगतान की प्रक्रिया को स्थानीय भाषा में प्रचार-प्रसार हेतु डिस्प्ले कराना अनिवार्य है।

केन्द्र पर पीने के पानी एवं शौचालय की व्यवस्था की जावे।
केन्द्र पर हार्डवेयर एवं तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था की जावे। केन्द्र पर किसानों की उपज को छनाई एवं साफ करने की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

ये दस्तावेज उपार्जन केन्द्र में लाना जरूरी

कृषकों को अपने उपज विक्रय के समय उपार्जन केन्द्र पर आधार कार्ड की प्रति, आधार कार्ड खातें से लिंक बैंक खाता नंबर,आई.एफ.सी. कोड एवं शाखा, समग्र सदस्य आई.डी की प्रति (न होने की दशा में पेन कार्ड की प्रति), वनाअधिकार पट्टाधारी को पट्टे की प्रति, किसान पंजीयन पर्ची का हस्ताक्षरित प्रिंटआउट, खसरे,ऋण पुस्तिका (मोबाईल ऐप से पंजीयन कराने वाले किसानों हेतु) दस्तावेज जमा करना होगा, जिनका मिलान केन्द्र प्रभारी द्वारा किया जायेगा एवं मिलान होने के उपरांत कृषक तौल पर्ची जारी करने की कार्यवाही की जायेगी। जिन कृषकों द्वारा पंजीयन के समय उक्त दस्तावेज दिये गयेक्षहै, उनकों पुनः दस्तावेज उपलब्ध कराने की आवश्यकता नहीं है।