Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्ट्रेट मे जापानी 5-एस पद्धति के अनुरूप कार्य करने वाले कार्यालयों की रैंकिंग जारी उद्यानिकी एवं महिला बाल विकास प्रथम कलेक्टर श्री प्रसाद ने पुररूकार राशि से किया सम्मानित 5-एस पद्धति की कार्य संस्कृति अपनाने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

कलेक्ट्रेट मे जापानी 5-एस पद्धति के अनुरूप कार्य करने वाले कार्यालयों की रैंकिंग जारी

उद्यानिकी एवं महिला बाल विकास प्रथम

कलेक्टर श्री प्रसाद ने पुररूकार राशि से किया सम्मानित

5-एस पद्धति की कार्य संस्कृति अपनाने वाला कटनी प्रदेश का पहला जिला

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा आम जनता की सुविधा और कार्यालय मे वर्क कल्चर को बढ़ावा देने और फाईलों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के लिए 5 एस पद्धति पर 15 जून तक कार्यालयों की व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण करनेें हेतु 5-एस पद्धति की कार्य संस्कृति शासकीय कार्यालयों में लागू की जाकर इस पद्धति अनुरूप कार्यवाही करनें पर कार्यालयों को प्रोत्साहित करनें का निर्णय लिया गया था।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा आज समय सीमा की बैठक के दौरान 5-एस पद्धति में मानक अनुरूप कार्यालय को व्यवस्थित कर रेंकिंग मे अच्छा प्रदर्शन करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग को 72 अंक प्राप्त करनें तथा उद्यानिकी विभाग को 70 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान अर्जित करने पर विभागीय अधिकारियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार का चैक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

जबकि द्वितीय स्थान पर पेंशन कार्यालय एवं जिला कोेषालय द्वारा समान रूप से 68-68 अंक अर्जित करने पर 15 हजार रूपये की पुरस्कार राशि तथा जिला शहरी एवं विकास अभिकरण तथा जिला संस्थागत वित्त कार्यालय द्वारा समान रूप से 65-65 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान अर्जित करने पर 10 हजार रूपये की पुरस्कार राशि के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया।