इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन एंड आर्ट कैंप में भिण्ड का दिखेगा जलवा! जापान में 14 जुलाई से अयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे भूपेंद्र सिंह

भिण्ड के युवा कलाकार भूपेंद्र बताते है कि जापान में 14 जुलाई से 21 जुलाई तक दशवें इंटरनेशनल आर्ट शॉ एवं एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा. जिसे कहल आर्ट द्वारा प्रजेंट ऐड किया जाएगा. इस आयोजन में भारत समेत नेपाल, मलेशिया इंडोनेशिया,जापान,चीन सहित अन्य देशों से प्रतियोगी भाग लेंगे.
जापान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत से आधा सैकड़ा कलाकारों ने अपनी कृतियाँ भेजी थी जिनमें से केवल चार कलाकारों का चयन हुआ है जिसमें मध्यप्रदेश से एकमात्र चयन भूपेंद्र सिंह चौहान का हुआ है। बताते चलें कि भूपेंद्र सिंह ने कई अवसरों पर भिण्ड जिले का नाम रोशन किया है। बताते चलें कि भूपेंद्र हाल ही में दिल्ली आयोजित हुई अंतराष्ट्रीय कोलाज़ प्रितियोगिता में भी सहभागिता कर चुके हैं इस प्रतियोगिता में विश्व के 30 से अधिक देशों ने सहभागिता की थी इसके साथ ही वह कई राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर विजयी हुए हैं वह भिण्ड के निवासी हैं एवं राजा मानसिंह विश्विद्यालय ग्वालियर में अध्ययनरत हैं उनकी इस सफलता में सभी प्रियजनों में खुशी की लहर है।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच