Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


-घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु आयोग के सदस्य श्री भरत भाई बाबूभाई पाटनी ने की मुलाकात
-गाड़िया लोहार समुदाय के लोगों के जाने अभाव अभियोग

17 जुलाई, जयपुर। घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जातियों के लिये भारत सरकार द्वारा गठित घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु आयोग के  सदस्य श्री भारतभाई बाबूभाई पाटनी के बुधवार को जयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने गाड़िया लोहार बस्ती, लोहा मंडी, माचेडा एवं गलता गेट स्थित गणेशपुरी कच्ची बस्ती, जयपुर में गाड़िया लुहारों से मुलाकात की।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री कृष्णकांत सांखला ने बताया कि मुलाकात के दौरान श्री पाटनी ने गाड़िया लोहार समुदाय के लोगों के भवन निर्माण योजना, बालक-बालिकाओं की शिक्षा, आयुष्मान कार्ड, कच्चा माल अनुदान योजना, स्वयं सहायता समूह इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी।

श्री पाटनी ने कहा गाड़िया लुहारों की बस्तियों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं गलता गेट स्थित गणेशपुरी कच्ची बस्ती तथा माचेड़ा स्थित बस्ती से लोगों को विस्थापित नहीं करने हेतु राज्य सरकार से निवेदन किया गया है।

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित गाड़िया लुहार आवासीय योजनान्तर्गत आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटन करने एवं भवन निर्माण हेतु सहायता उपलब्ध करवाकर सर्व प्रथम इनको स्थाई आवास उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से निवेदन किया गया।

श्री भारतभाई बाबूभाई पाटनी ने अपने संबोधन में कहा कि अब समय आ गया है कि हम गाड़िया लोहार समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कृत संकल्पित है एवं घुमन्तु समुदाय की आजीविका एवं प्रति व्यक्ति आय को दोगुनी करने का पूरा प्रयास करूंगा।

वही, गाड़िया लोहार बस्ती प्रमुख श्री हीरालाल सांखला एवं गाड़िया लुहार राज्य प्रमुख श्री रामगोपाल ने गाड़िया लुहारों को आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र इत्यादि बनवाये जाने की प्रक्रिया सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।