
– जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा की मौजूदगी में हुआ जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम
-मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में आयोजित जनसुनवाई में 156 फरियादियों की हुई सुनवाई
जयपुर, 18 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में जिला कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिला की जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला कलक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने 156 परिवादियों के परिवाद सुने, जिनमें से 14 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 156 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने पेयजल की सप्लाई सुचारू कराने, कृषि भूमि में आवागमन हेतु रास्ता खुलवाने वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, आवासीय पट्टा, बनवाने नामांतरण जमीन विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आमजन के प्रति जवाबदेही के साथ समस्याओं का निस्तारण करते हुए राहत देने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आमजन के अभाव अभियोगों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर संवेदनशील हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल ने पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन को नियमित जनसुनवाई के निर्देश दिये हैं।
जनसुनवाई में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह, पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) श्री शांतनु कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्री सुरेश कुमार नवल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री लोकेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (उत्तर) श्रीमती अलका विश्नोई, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) श्रीमती सुशीला मीणा, सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.