Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


18 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक होगा शिविर का आयोजन

18 जुलाई, जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा सीएसआर के अन्तर्गत संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषी मलिक द्वारा श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, मालवीय नगर, जयपुर के सहयोग से जिला मुख्यालय पर श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति परिसर, मालवीय नगर, जयपुर में दिनांक 18 जुलाई से 20 जुलाई 2024 तक दिव्यांगजन कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर के सफल संचालन हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जयपुर संभाग में कुल 914 चलन निःशक्तता वाले दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग देने के लिए चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण में दिनांक 18 से 20 जुलाई को जयपुर जिले के 93 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ एवं पैर लगाये जायेंगे। जिसमें प्रथम दिवस में 32 दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया, उनमें से 22 लाभार्थियों को चिकित्सकों द्वारा जांच उपरान्त लाभान्वित किया गया।

शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आगामी चरणों में जयपुर संभाग के जिलों अलवर, दौसा, खैरथल एवं कोटपूतली-बहरोड़ में भी शिविर का आयोजन किया जायेगा।