Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर निगम कटनी के 2 साल बदहाल 2 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्षदों एवं कांग्रेस समस्त पदाधिकारीयों ने आयोजित की प्रेस वार्ता

नगर निगम कटनी के 2 साल बदहाल

2 साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्षदों एवं कांग्रेस समस्त पदाधिकारीयों ने आयोजित की प्रेस वार्ता

कटनी। नगर निगम परिषद के दो साल बेहाल पूरे होने पर आज 20 जुलाई 2024 को इंडियन कॉफ़ी हाउस में वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एड. मौसूफ बिट्टू के संयोजन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने महापौर एवं निगम प्रशासन पर आरोपों की झड़ी लगा दी कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा नगर निगम की स्थिति बद से बदतर हुई जा रही है कोई भी अधिकारी कर्मचारी जनता के काम करने को तैयार नहीं है,युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा ने कहा कि दो साल में महापौर द्वारा शहर विकास का कोई भी कार्य नहीं कराया गया है,जनता महापौर से भारतीय जानता पार्टी महापौर हुई,पर विकास शून्य है,जनता भाजपा जनप्रतिनिधियों की आपसी गुटबाज़ी में सैंडविच बनकर पिस रही है,नगर निगम प्रशासन एवं महापौर की नाकामी का खामियाजा पूरे शहर को भोगना पड़ रहा है।पूरे शहर को सड़के खुदी है।मेडिकल कालेज के लिए एक प्रस्ताव नगर निगम को भी राज्य सरकार को भेजना चाहिए,अंशु मिश्रा में कहा कि विधानसभा की अचार संहिता लगने के 2 दिन पूर्व को पत्र जारी किया था विधायक जी ने उसका क्या हुआ,क्या उनकी बड़ी राजनैतिक हार हुईजनता को पीपीपी मोड़ पर मेडिकल कालेज स्वीकार नहीं है।शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि नगर निगम की करगुजारियों और नाकामियों का ही फल है कि आज शहर भर में अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित होने लगे हैं। नगर निगम ने स्पा सेंटर संचालन की अनुमति तो प्रदान कर दी लेकिन वहां पर चल रही गतिविधियों के विषय में जानने की कोई जरूरत महसूस नहीं की जिसके दुषप्रभाव कटनी के लोगों को झेलने पड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद पटेल एवं कमल पांडे द्वारा नगर निगम की कारगुजारियों को उजागर किया गया और अपने तीखे विचार व्यक्त किये , पार्षदजन श्री ईश्वर बहरानी, नीतू कपिल रजक, फामीदा चोखे भाई, राजकुमार कमलेश चौधरी, अर्चना विनीत जायसवाल, प्रियंका बिट्टू द्वारा सभी ने एक सुर में व्यक्त किया की नगर निगम ने पिछले 2 सालों में अधिकारी राज हावी रहा है लोगों को अपने कामों के लिए दर दर भटकना ही पड़ा है,पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद मौसूफ बिट्टू ने कहा कि एमएसडब्ल्यू के माध्यम से शहर की जनता पर करारोपण करते हुए आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है आने वाले समय में सीवर लाइन का भी टेक्स जनता से वसूला जाएगा। सीवर लाइन आज शहर के लिए सबसे बड़ी समस्या बन गई है सीवर लाइन खोदने के बाद ठीक तरह से भराव नहीं किया जा रहा जिसके कारण बरसात में कई जगह जानलेवा गड्ढे भी हो चुके हैं। नियम के अनुसार सीवर लाइन खोदने के कारण सड़क में राहगीरों को यदि किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है तो उसकी क्षतिपूर्ति देने की जवाबदारी सीवर लाइन कंपनी की होती है लेकिन आज तक किसी को भी क्षतिपूर्ति कटनी नगर निगम के द्वारा नहीं दिलाई गई जबकि आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं इसी के साथ अनेकों मुद्दों पर ध्यान आकर्षण कराया गया और हर जनता से जुड़े तुरंत मुद्दों पर विस्तार पूर्वक बिंदुवार चर्चा की गई और प्रश्न उत्तर का सिलसिला जारी रहा.
समस्त कांग्रेस संगठन एवं पार्षद जन की रही मौजूदगी

प्रेस वार्ता के दौरान विशेष बात यह रही कि पूरे कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित थे एवं पार्षदजन भी उपस्थित रहे जिनमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस शहर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा,एन. एस. यू. आई. अध्यक्ष शुभम मिश्रा,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष रजनी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडे, नगर निगम वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट मौसूफ बिट्टू,पार्षद ईश्वर बहरानी,विनीत कुमार जायसवाल, पार्षद आफताब अहमद चोखे भाई, पार्षद कपिल रजक, पार्षद राजकुमार कमलेश चौधरी,पार्षद प्रियंका बिट्टू सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।