Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उपकेंद्र शांति नगर में 33 के.व्ही मेन बस में सुधार कार्य रविवार को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

उपकेंद्र शांति नगर में 33 के.व्ही मेन बस में सुधार कार्य रविवार को

प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

कटनी – अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) वृत्त, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा बताया गया कि 132 उपकेंद्र शांति नगर, कटनी में 33 के.व्ही मेन बस में अति आवश्यक सुधार कार्य होनें के कारण रविवार 21 जुलाई 2024 को प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक शटडाउन प्रस्तावित किया गया है।

शटडाउन के दौरान कटनी शहर क्षेत्र के 33 के.व्ही कटाएघाट, ऑर्डिनेंस 1 एवं 2, एसीसी, बड़वारा, बर्न एंड कंपनी, स्लीमनाबाद, बिलहरी, एनकेजे, डाबर एवं पहरूआ फीडरों एवं 33/11 के.व्ही उपकेंद्र शांति नगर से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही फीडर क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

अधीक्षण अभियंता (संचा-संधा) वृत्त, म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा दी गई जानकारी अनुसार बरगवां औद्योगिक क्षेत्र के सभी उपभोक्ता, भट्टा मोहल्ला, पाठक वार्ड, झर्रा टिकरिया, देवडोंगरा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, इमलिया, भरौली, समदड़िया कॉलोनी, पीडब्ल्यूडी कालोनी, माधवनगर, मानसरोवर, तांगा स्टैंड, संजय नगर, जैन कॉलोनी, एनकेजे मार्केट, मंगल नगर, मुंगाबाई कालोनी, गायत्रीनगर, खिरहनी फाटक, दुबे कॉलोनी, तिलक कालेज, दुर्गा चौक, सायना, जिला न्यायालय, दद्दा धाम, वृंदावन कालोनी, कलेक्ट्रेट, कलेक्टर बंगला, जिला अस्पताल, गणेश चौक, स्टेशन चौराहा, गुरूनानक मार्केट, सुभाष चौक, सिविल लाइन, हाउसिंग बोर्ड, कृष्ण धाम कॉलोनी, लखेरा, एसीसी कॉलोनी, एमईएस कॉलोनी, सुधार न्यास कॉलोनी, माधवनगर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा 33/11 के.व्ही उपकेंद्र बड़वारा, देवरी हटाई, भुडसा, विलायत कला, खमतरा, निवार, भनपुरा, भरोली, बिलहरी एवं निटर्रा उपकेंद्रों से जुड़े समस्त ग्रामों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है।