लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन,आर.सी.एम.एस. एवं अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला प्रबंधक लोक सेवा कटनी श्री दिनेश विश्वकर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
कटनी। आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी भोपाल में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा गत दिवस आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक सेवा गारंटी, सीएम हेल्पलाइन, आर.सी.एम.एस. एवं अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्ट
प्रदर्शन हेतु जिला प्रबंधक लोक सेवा कटनी श्री दिनेश विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि भोपाल जिले को दूसरा एवं दमोह जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इनकी इस उपलब्धि पर अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन श्री गिरीश शर्मा एवं कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण मध्यप्रदेश श्री अंशुल गुप्ता ने इन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है।

More Stories
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल
बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न व वस्त्र वितरण