
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत अकोल्या के ग्राम अकोल्या मे 7.03 लाख की लागत से विद्यायल के अतिरिक्त कक्ष एवं ग्राम बगासा मे 12.97 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले आंगनवाडी भवन निर्माण कार्य का भूमिपुजन किया। विधायक ग्रेवाल ने कहा कि ग्रामीणो द्वारा कई समय से आंगनवाडी भवन एवं अतिरिक्त कक्ष की मांग की जा रही थी जिसकी स्वीकृती प्राप्त कर भूमिपुजन किया गया। भूमिपुजन कार्यक्रम मे सरपंच कंकुबाई प्रकाश भुरिया, भोलाराम जाट, समरथ मारू, प्रभु खराडी, अमृत जाट, लुणा सिंगार, मुकेश डिन्डौर, ईश्वर भुरिया, रामचन्द्र मुनिया आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है