
ग्वालियर 26 जुलाई 2024/ मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री प्रभात झा के निधन की सूचना मिलते ही ग्वालियर के सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह दिल्ली में वेदांता हॉस्पिटल में उनके अंतिम दर्शन के लिये पहुँचे। उन्होंने श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि श्री प्रभात झा का निधन संगठन एवं समाज के साथ ही पत्रकार जगत के लिये भी अपूरणीय क्षति है। श्री कुशवाह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा को अपनी शरण में स्थान देने व उनके परिजनों को गहरा शोक सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद श्री कुशवाह ने 27 जुलाई को आयोजित होने वाले अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है