किसानों को नहीं मिल रहा लाभ किसान हो रहे परेशान
किसानों को शासकीय बीज को पैसे लेकर दिया जा रहा
कृषि विस्तारक अधिकारी की मनमानी से किसान परेशान
कटनी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ कृषि विभाग के उबरा , गैरतलाई सेक्टर कृषि विस्तारक की मनमानी सूचना के आधार पर मिली जानकारी कृषि विस्तारित अधिकारी अपनी ही सेक्टर में कभी भी नजर नहीं आते एवं किसानों को किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं देते किसानों से पैसा वसूली की जा रही है जिसमें विजय राघवगढ़ दफ्तर में बुलाकर किसानों को शासकीय बीज को पैसे लेकर किसान को दिया जा रहा है किसान उबरा, गैरतलाई सेक्टर के सेक्टर विस्तारक अधिकारी से परेशान होकर 181 में शिकायत भी दर्ज कराई है जिसकी अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई और ना ही शिकायत कर्ता किसान को संतुष्ट जनक जानकारी दी गई।
किसान का कहना यह है कि
सेक्टर प्रभारी अपने विजय राघवगढ़ दफ्तर बुलाकर पैसे ले रहे हैं हमसे पैसे का मांग कर रहे हैं पैसे का लिखित रसीद दिया जाए एवं अपनी सेक्टर में आकर किसानों को जानकारी दें एवं अपनी ही सेक्टर में निवास करें ताकि किसानों को सही समय में सही जानकारी मिल पाए और किसान परेशान ना हों। शिकायतकर्ता को इधर-उधर लोगों से फोन करवा कर उसकी शिकायत खटवाने को दबाव दिलाया जा रहा है। जिससे किसान मानसिक रूप से बहुत परेशान।

More Stories
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार