🔳राजस्व महाअभियान – 2.0
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
🔳
🔳स्लीमनाबाद में ई- केवायसी और नक्शा तरमीम कार्य में वांछित प्रगति नहीं होने पर जताई नाराजगी
◼️कटनी – जिले में 31 अगस्त तक चलने वाले राजस्व महाअभियान 2.0 की प्रगति कार्य का जायजा लेनें कमिश्नर जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को जिले के स्लीमनाबाद तहसील और कटनी के एस.डीएम कार्यालय व कटनी तहसील का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव एवं अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते मौजूद रहे।
स्लीमनाबाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण
कमिश्नर श्री वर्मा ने सर्वप्रथम स्लीमनाबाद तहसील का निरीक्षण किया और उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, नक्शा तरमीम, आदि कार्यो पर संतोष जताया। वहीं त्रुटि सुधार, अभिलेख दुरूस्तीकरण, ई- केवायसी और नक्शा तरमीम कार्य मे अपेक्षित प्रगति नही होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी 15 दिनों मे शत – प्रतिशत निराकरण कराने के निर्देश एस.डी.एम बहोरीबंद राकेश चौरसिया को दिए।

More Stories
दर्दनाक हादसा: बाइक दुर्घटना में चाचा-भतीजे की मौत, घर लौटते समय टूटा परिवार पर कहर
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन