
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन मुस्कान के तहत आज 02 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नयागांव की एक नाबालिग लडकी माता पिता द्वारा डाँटने से नाराज होकर घर से चली गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में बहोरीबंद थाना प्रभारी निरी. सुरेन्द्र शर्मा द्वारा सक्रियता से प्र.आर. वंदना उईके, आर. कोमल को साथ लेकर बालिका की तलाश की गई। बस स्टेण्ड बहोरीबंद से नाबालिग लडकी को अभिरक्षा में लेकर नाबालिग लडकी के पिता राघवेन्द्र मेहरा तथा माँ कल्पना मेहरा को बुलाया जाकर नाबालिग लडकी उम्र 16 वर्ष को सुपुर्द कर सुरक्षित घर पहुँचाया गया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद