जिला स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम को दें जलभराव और बाढ़ की सूचना
कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07622-220071 है
चौबीसों घंटे कार्यरत हैं जिला कंट्रोल रूम
कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम 24 बाय 7 पहले से क्रियाशील है। आमजन से अपील की गई है की वे अतिवर्षा की वजह से जलभराव वाले गांवों,स्थानों और बढ़े जलस्तर वाले नदी -नालों और पुल -पुलियों की सूचना कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर
07622-220071 पर अवश्य दें। ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य हेतु टीम को भेजा जा सके।
ये कंट्रोल रूम सप्ताह के सभी सातों दिन 24 घंटे कार्यरत हैं।बाढ से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना आदान-प्रदान एवं त्वरित
जानकारी हेतु संपर्क नंबर 07622-220071 पर सूचित किया जा सकता है।
इस कंट्रोल रूम का प्रभारी लोकसेवा प्रबंधक श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा को बनाया गया है।

More Stories
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार