अपडेट
रपटा पुल और राहुलबाग क्षेत्र में रेस्क्यू कर लोगों को निकाला गया सुरक्षित
कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर बाढ़ में फंसे प्रभावितों को निकालने एस डी आर एफ की टीम की मेहनत उस
समय सार्थक साबित हुई जब नायब तहसीलदार शिवभूषण सिंह की मौजूदगी में चलाये गये रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 11 लोगों का राहुलबाग क्षेत्र और रपटा पुल नदी क्षेत्र से सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
नायब तहसीलदार श्री सिंह ने बताया कि रपटा पुल कटनी में रेस्क्यू कर ऋषभ निषाद, मंडी वंशकार, रेखा वंशकार,अम्मू वंशकार सहित दो वर्षीय बच्ची का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं राहुल बाग निमिहा खिरहनी से निषाद परिवार के 2 बड़े एवं 2 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

More Stories
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल