Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका


नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने कावड़यात्रियों का किया स्वागत
आष्टा। श्रावण मास के तीसारे सोमवार के अवसर पर बालाखेड़ा खजुरिया निवासी ग्रामीणजनों ने पार्वती नदी, कासम नदी, धामनी नदी के संगम स्थल पर अपनी कावड़ में जल भरकर नगर के प्राचीनतम्् भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जलाअभिषेक के लिए कावड़ लेकर निकले। बालाखेड़ा, खजुरिया, अरोलिया होते हुए कावड़यात्रा आष्टा नगर में पहुंची, जहां नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की मौजूदगी में गल चौराहा पर कावड़यात्रा में शामिल पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, जनपद सदस्य वीरेन्द्रसिंह पटाड़ा, सवाईसिंह ठाकुर, रामेश्वर पाटीदार, रमेश पाटीदार, करणसिंह पटेल, कुमारसिंह ठाकुर, नरेन्द्रसिंह बोलाखेड़ा, नरेन्द्रसिंह ठाकुर, पूनमचंद कोठारी, गगनसिंह आदि का पुष्पवर्षा कर स्वागत सम्मान किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि श्रावण मास के पवित्र माह में बड़ी संख्या में शिवभक्त कावड़ लेकर भगवान शंकर को प्रसन्न करने हेतु देश के विभिन्न शिवालयों सहित ज्योतिर्लिंगों पर भगवान का जलाभिषेक करने पैदल यात्रा करते है जो शिवभक्तों की भगवान शंकर के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाती है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुखराज मेहता, पार्षद रवि शर्मा, मानसिंह ईलाही, सुमित मेहता, देशचंद्र वोहरा, केशव राठौर, अभिराजसिंह पटाड़ा, विजय मेवाड़ा, रोनक डूमाने, मनीष किल्लौदिया आदि मौजूद थे।