Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ने ई -केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कैमोर और बरही सी एम ओ को जारी किया नोटिस तीन दिन के भीतर समक्ष में जवाब प्रस्तुत करने किया निर्देशित

कलेक्टर ने ई -केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर कैमोर और बरही सी एम ओ को जारी किया नोटिस

तीन दिन के भीतर समक्ष में जवाब प्रस्तुत करने किया निर्देशित

कटनी। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने ई – केवायसी कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर बरही और कैमोर नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि शासन की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं को पूर्ण किये जाने हेतु समग्र पोर्टल में नागरिकों के ई -के वाय सी का कार्य ‘शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना है। ई -के वाय सी प्रक्रिया में नागरिकों की जानकारी का सत्यापन उनके आधार आई.डी. विवरण अनुसार लोक सेवा केन्द्र, एम पी आनलाइन और सी एस सी के माध्यम से किया जाना है। साथ ही नान ई – के वाय सी समग्र धारकों की सूची पोर्टल https//spr.samagra.gov.in पर उपलब्ध है।

कलेक्टर श्री यादव ने आनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस मामले की निरंतर समीक्षा के दौरान शत-प्रतिशत समग्र ई -के वाय सी किये जाने हेतु लगातार निर्देश दिए गए। बावजूद इसके समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया है कि कैमोर नगर पंचायत में आधार ई -के वाय सी की प्रगति काफी कम है। साथ ही समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार कुल जनसंख्या 23 हजार 72 के विरूद्ध मात्र 7 हजार 534 नागरिकों का ही ई – के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है।

इसी प्रकार समीक्षा के दौरान यह तथ्य भी संज्ञान में आया है कि बरही नगर पंचायत क्षेत्रांर्तगत आधार ई -के वाय सी की प्रगति यहां भी काफी कम है। समग्र पोर्टल पर प्रदर्शित रिर्पोट के अनुसार बरही की कुल जनसंख्या 17 हजार 697 के विरूद्ध अब तक केवल 8 हजार 141 नागरिकों का ही ई -के वाय सी किया गया है। जो संतोषजनक नहीं है।

कलेक्टर श्री यादव ने इस संबंध में दोनों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों कैमोर और बरही को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही दोनों अधिकारियों से 3 दिवस में जवाब समक्ष में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।