Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मोटर साइकिल से गांजा लेकर जा रहे दो बदमाशों को कुठला पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में दिनांक 08 अगस्त की दरम्यानी रात

कुठला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । विवरण इस प्रकार है कि दौरान रात्रि गश्त के दौरान चैकिंग MP21 फैमिली रेस्टोरेन्ट ढाबा लमतरा में दो लड़के सोते मिले जिन्होने अपने बैग में प्लास्टिक सील पैक पैकेट में मादक पदार्थ गांजा जैसा होना पाया

गया उक्त दोनो संदिग्ध व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम संदीप चौधरी पिता जगजीवन लाल चौधरी निवासी रामपुर पोस्ट बिलघाड़ी थाना गुन्नौर जिला पन्ना 02 राकेश चौधरी पिता अच्छे लाल चौधरी उम्र 20 साल निवासी रामपुर पोस्ट

बिलघाड़ी थाना गुन्नौर जिला पन्ना का होना बताया । उक्त दोनो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई जो दोनो पृथक पृथक कब्जे से दो शील बंद पैकेट में मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 05 किलो 991 ग्राम कीमती 75000 रूपये तथा एक एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल क्र. MP35MK 6377 कुल जुमला कीमती 01 लाख 35 हजार रूपये का आरोपियो के संयुक्त कब्जे से मिली मादक

पदार्थ गांजा को विधिवत कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है ।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम –
1. संदीप चौधरी पिता जगजीवन लाल चौधरी निवासी रामपुर पोस्ट बिलघाड़ी थाना गुन्नौर जिला पन्ना
2. राकेश चौधरी पिता अच्छे लाल चौधरी उम्र 20 साल निवासी रामपुर पोस्ट बिलघाड़ी थाना गुन्नौर जिला पन्ना
जप्ति – 1. अवैध मादक पदार्थ गांजा 5 किलो 991 ग्राम कीमत 75 हजार रुपये,
2. मोटर साइकिल क्र. MP35MK 6377 कीमत 60 हजार रुपये
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक विद्यानंद मिश्रा, आरक्षक शुभम जैन एवं अन्य स्टाफ द्वारा कडी मेहनत एवं लगन से कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त की है ।

कटनी से संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इण्डिया