Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

कटनी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर ’हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रयास रहेगा कि प्रदेश के 1.5 करोड़ परिवारों तक तिरंगा ध्वज पहुंचे और उसे हर घर पर फहराया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन एवं जिला प्रभारी संजय साहू के मार्गदर्शन में कटनी में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त विचार भाजपा जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए कहीं। इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा एवं भाजयुमो जिला महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस अभियान की जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने बताया कि लगभग एक सप्ताह का यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगा।
जिला महामंत्री ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत तिरंगा यात्राओं और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ होगी। युवा मोर्चा द्वारा 11, 12 व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12, 13, 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अभियान के दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। देश के विभाजन की विभीषिका में करीब 1.5 करोड़ परिवार विस्थापित हुए, लगभग 6 लाख लोग मारे गए। 1 लाख से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं हुईं, लेकिन ये काला अध्याय अधिकांश युवाओं की जानकारी में नहीं है। विभाजन की त्रासदी से देशवासियों को अवगत कराने तथा इसके लिए जिम्मेदार विघटनकारी ताकतों के प्रति देश को सतर्क करने के उद्देश्य से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर प्रदर्शनियों, गोष्ठियों तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
श्री उपाध्याय ने चर्चा में बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ’हर घर तिरंगा’ अभियान को जिले के के सभी 1163 बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला और मंडल स्तर तक समितियों का गठन किया गया है। इसके साथ ही इस आयोजन को ऐतिहासिक एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के सभी सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।
जिला महामंत्री ने बताया कि अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में तिरंगे ध्वज उपलब्ध हो सकें, इसकी योजना बनाई जा रही है। घर-घर जाकर तिरंगा वितरण के अलावा शहरी क्षेत्रों में स्टाल लगाकर भी तिरंगे वितरित किए जाएंगे।
श्री उपाध्याय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भारत के स्वाभिमान एवं देश की शान तिरंगे को हर घर फहराने की राष्ट्र प्रेम की उस भावना को जागृत करने के इस अभियान में पार्टी ही नहीं बल्कि समाज, देश और प्रदेश की जनता की सहभागिता को भी सुनिश्चित करना है।

आशुतोष शुक्ला
जिा मीडिया प्रभारी