हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत थाना माधव नगर ने बच्चों के साथ चलाई साइकल एवम् सेल्फी कार्यक्रम
आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत थाना माधव नगर, जिला कटनी द्वारा मानसरोवर कॉलोनी में स्थित सिकांगो स्कूल के बच्चों के साथ साइकिल रैली , सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.)* के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं सीएसपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी, थाना स्टॉफ, स्कूली बच्चों को 9 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर गर्व से “भारत माता की जय” के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त, थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए मानसरोवर कॉलोनी छात्र छात्राओं के साथ साइकिल रैली निकाली एवम् सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी वर्गों—बच्चों, बूढ़ों, महिलाओं, और स्कूल के विद्यार्थियों—को आगामी स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने और राष्ट्रध्वज का सम्मान बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित करना है।
थाना माधव नगर द्वारा इस आयोजन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी, उनि प्रतीक्षा सिंह, प्र. आर. आशीष श्रीवास, रवि मोहन, आर. सनोज, गौरव, साहू एवम् प्राचार्य मोहन नागवानी व शिक्षक गण सहित स्कूली बच्चों के साथ मानसरोवर कॉलोनी में साइकिल रैली एवम् सेल्फी के माध्यम से न केवल स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी प्रबल करते हुए आमजन, बच्चों के मन से पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच का भाव जाग्रत किया है।

More Stories
बकाया कर अदायगी न करने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सख्त कार्रवाई 10 बड़े बकायेदारों को जारी किया वारंट
सशक्त नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास: 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण सुदृढ़ सड़कों से सशक्त शहर की ओर बढ़ता कटनी
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय