भिण्ड के युवा भूपेंद्र सिंह को मिला राष्ट्रीय रजत पुरुस्कार
शाइनी कलर्स बैंगलोर द्वारा आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में शहर के भूपेंद्र सिंह चौहान को राष्ट्रीय रजत पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी भारत की प्रख्यात आर्ट गैलरी कर्नाटक चित्रकला परिषद में 27 से 31 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में भारत के बड़े से बड़े चित्रकारों ने हिस्सा लिया, जिसमें भिण्ड के युवा चित्रकार भूपेंद्र ने शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
कला प्रदर्शनी को देखने के लिए देश-विदेश के कलाकार उपस्थित थे एवं इनके चित्र दर्शकों में आकर्षण का केंद्र बने रहे। इससे पूर्व भी भूपेंद्र जापान में आयोजित हुई प्रतियोगिता में पुरुस्कार जीत कर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भिण्ड का नाम रौशन कर चुके हैं। भिण्ड के कलाकार की कई पेंटिंग्स आर्ट गैलरी की शोभा बढ़ा रही हैं।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है