कटनी स्टेशन में गूंजा वन्दे मातरम
घर घर तिरंगा अभियान के तहत जीआरपी-आरपीएफ ने निकाली तिरंगा यात्रा
कटनी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा आज मंगलवार को कटनी रेलवे जंक्शन परिसर पर तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गगनचुंबी नारे भी गुंजायमान हुए। जीआरपी टीआई अरुणा वाहने एवं आरपीएफ टीआई अनिल दीक्षित के नेतृत्व में तिरंगा रैली
जीआरपी से शुरू होकर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से होते हुए प्लेटफार्म क्रमांक 2 जबलपुर एन्ड के आउटर रेलवे ट्रेक पहुंची। यहां आउटर पर जीआरपी आरपीएफ के अधिकारियों कर्मचारियों ने
देशभक्ति के नारे लगाए। यहां से तिरंगा यात्रा वापस होते हुए सर्कुलेटिंग एरिया पहुंचकर समाप्त हुई। यहां राष्ट्रगान का गायन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

More Stories
बकाया कर अदायगी न करने पर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की सख्त कार्रवाई 10 बड़े बकायेदारों को जारी किया वारंट
सशक्त नेतृत्व में तेज़ रफ्तार विकास: 41 लाख के डामरीकरण कार्यों का महापौर ने किया निरीक्षण सुदृढ़ सड़कों से सशक्त शहर की ओर बढ़ता कटनी
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय