Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी। कटनी में आज स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले पूरा शहर तिरंगामय हो गया। तिरंगा यात्रा एक उत्सव में मानों इन्द्रदेव भी शामिल हुए। क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा के नेतृत्व में कचहरी चौक से जैसे ही यात्रा प्रारंभ हुई जोरदार बारिश का आगाज हो गया।

बावजूद कार्यक्रम में रुकने की बजाय सांसद ने महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भीगते हुए यात्रा शुरू की। सैकड़ों की तादात में स्कूल कॉलेज के बच्चे भी इस एतहासिक तिरंगा यात्रा में देश भक्ति से ओतप्रोत भगने की चिंता छोड़ कर शामिल हुए।

बच्चों को भीगता देख सांसद श्री शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से बिना छाता के ही चलने का आव्हान किया। इस तरह कटनी की यह तिरंगा यात्रा यादगार बन गई।

तेज बारिश के बावजूद न तो यात्रा का मार्ग छोटा किया गया न ही किसी ने ठहरने की कोशिश की। स्टेशन चौराहे पर पहुंचकर  सांसद श्री शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जो उत्साह आज कटनी में तिरंगा यात्रा में दिखा वह इस बात को दर्शाता है कि हम सभी में देश भक्ति का जज्बा इस कदर मन में है कि अपने तिरंगेे के खातिर हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं।

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पाण्डे, महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, कलेक्टर दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, जिला मंत्री विजय गुप्ता, आशीष गुप्ता बाबा, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, यज्ञदत्त मिश्रा, जयनारायण निषाद, शिब्बू साहू सहित भाजपा के सैकडों कार्यकर्ता सरकारी अधिकारी कर्मचारी तथा आमजन भी उत्साह पूर्वक शामिल हुए।

यात्रा के स्टेशन चौराहे पहुंचने पर स्कूल कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया। उनके उत्साह को देखकर सांसद विधायक भी स्वंय को रोक नहीं पाए। बच्चों के साथ डांस में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों ने उनका उत्साह बढ़ाया।