Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बारिश में भी भारत माता के गगनभेदी से गूंजा शहर

माननीय सांसद श्री वी.डी शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़ , महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जी के नेतृत्व में नगर निगम एवं ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम!

कटनी।हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत देश भर में तिरंगे के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।इसी क्रम में आज माननीय सांसद वी.डी शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जी के नेतृत्व में नगर निगम एवं कटनी ज़िला प्रशासन द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यात्रा का शुभारंभ माननीय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ की तदोपरांत यात्रा महारानी लक्ष्मीबाई तिराहे से मैथिलीशरण गुप्त तिराहा, अहिंसा तिराहा, गांधी द्वार होकर सुभाष चौक होकर शहर के मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए कटनी रेलवे स्टेशन चौराहे पर समाप्त हुई । यात्रा के दौरान विधायक संजय सतेंद्र पाठक ,मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडेय, जिला योजना समिति सदस्य एवम ज़िलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवम पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,सुरेश सोनी,पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,अवकाश जायसवाल,रमेश सोनी,जयनारायण निषाद ,शशिकांत तिवारी, एडवोकेट सुरेंद्र गुप्ता,बीना बैनर्जी,सुमन राजू माखीजा,समाजसेवी मृदुल मिश्रा, पार्षद शकुंतला सोनी,प्रभा गुप्ता,सुमित्रा रावत ,सरला संतोष मिश्रा,सीमा श्रीवास्तव ,वंदना राजकिशोर यादव,रेखा संजय तिवारी,सुखदेव चौधरी,ओमप्रकाश बल्ली सोनी,उमेन्द्र अहिरवार, कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत सीईओ एवं नगर निगम आयुक्त शिशिर गेमावत अन्य समस्त जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं नगर निगम,स्वास्थ्य विभाग,तिलक कॉलेज, शासकीय कन्या महाविद्यालय, महिला बाल विकास के सभी अधिकारी कर्मचारी सहित शहर के विभिन्न स्कूलों से आये शिक्षक,छात्र-छात्राओं सहित देशप्रेमी नागरिकों की उपस्थिति रही।