विसबल प्रधान आरक्षक 197 स्वर्गीय श्री मनोज कुमार यादव को पुलिस लाइन मे पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कर्मी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि
18 बटालियन शिवपुरी हाल कैंप रक्षित केंद्र कटनी के दिवंगत प्रधान आरक्षक 197 स्वर्गीय श्री मनोज कुमार यादव को पुलिस लाइन कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया व अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा राजकीय सम्मान के साथ शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अर्पित की गयी श्रद्धांजलि।
दिवंगत प्रधान आरक्षक 197 स्वर्गीय श्री मनोज कुमार यादव अपनी ड्यूटी के प्रति संवेदनशील एवं समर्पित थे। जिनका असामयिक निधन हम सबके लिए अपूर्णिय क्षति है । पुलिस बल दिवंगत आत्मा को श्राद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वो इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को शांति दे।

More Stories
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार