सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर -आज देश का महापर्व स्वतंत्रता दिवस सभी जगह बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है बड़े बच्चे बुड़े सभी के चेहरे पर खुशी का माहौल है वही हमारे देश के कुछ नेता प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी ऐसे भी है कि हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज केसे लहराया जाता है कुर्सी के नशे मे तिरंगा का अपमान कर देते है ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के धार जिले की जनपद पंचायत सरदारपुर की ग्राम लेडगांव के ग्राम पंचायत में देखा गया ।
ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिग व ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मण मुंडवाल , शांतिलाल खराड़ी की मोजुदगी मे सरपंच द्वारा तिरंगा उल्टा फहराने की विडिओ सोशल मीडिया पर वाइरल हो रहा है वही ग्राम जनता ने एवं नागरिकों ने सचिव एवं सहायक सचिव भी मौजूद थे एवं पहले भी बताया था पर इस बार फिर दोबारा उन्होंने उल्टा ध्वजारोहण ध्वज फहराया उल्टा लटकाया वहीं सचिव के द्वारा हंसी उड़ाते हुए तिरंगा का अपमान किया गांव की वरिष्ठ नागरिक उसको देखते रहे गए वहीं पंचायत परिसर में झंडा वंदन किया वही स्कूल के छात्र एवं अध्यापक भी मौजूद रहे गांव के एक बार पहले भी ऐसा वाक्य हो चुका है वहीं गांव के एक व्यक्ति द्वारा विरोध में आए।
वही लेडगांव नागरिक लक्ष्मीनारायण चौहान इस घटना को लेकर आक्रोशित होते हुए पंचायत सरपंच सचिव को खरी खोटी सुनाते दिखाई दे रहे है।
अब देखना होगा कि प्रशासन दोषीयो पर क्या कार्रवाई करता है। या यह अपमान एक छोटी गलती का वाक्य साबित होगा या जिम्मेदार पर कार्रवाई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है