Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ऑटो चालक भाइयों एवं कुली भाइयों को राखी बांधकर महापौर ने दी शुभकामनाएं ऑटो चालक भाइयों को दी छायादार स्टैंड की सौगात खुशी जाहिर करते हुए 65 किलो लड्डुओं से महापौर प्रीती संजीव सूरी को तौला

ऑटो चालक भाइयों एवं कुली भाइयों को राखी बांधकर महापौर ने दी शुभकामनाएं
ऑटो चालक भाइयों को दी छायादार स्टैंड की सौगात
खुशी जाहिर करते हुए 65 किलो लड्डुओं से महापौर प्रीती संजीव सूरी को तौला

कटनी। शहर के सभी ऑटो चालकों को अपना भाई मानने वाली नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उन्हें राखी बांधने और शुभकामनाएं देने उनके बीच पहुंची। हर वर्ष की तरह इस बार भी महापौर ने ऑटो चालक भाइयों को राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इस बार महापौर प्रीति संजीव सूरी ऑटो चालक भाइयों के साथ-साथ कटनी रेलवे स्टेशन में बोझ उठाकर परिवार का भरण पोषण करने वाले कुली भाइयों के पास भी पहुंची और उन्होंने कुली भाइयों को भी राखी बांधकर उन्हें शुभकामनाएं

दी। शहर के विकास को लेकर लगातार सार्थक प्रयास करने वाली महापौर प्रीति संजीव सूरी के प्रयासों की सराहना करते हुए आज इस अवसर पर नगर के एक समाजसेवी ने उन्हें उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौला।
हम अपनी महापौर बहन के साथ

हर बार की तरह इस बार भी महापौर प्रीति संजीव सूरी शहर के सभी ऑटो को चालकों को जब राखी बांधने उनके बीच पहुंची तो महापौर के प्रति सम्मान एवं विश्वास जाहिर करते हुए ऑटो चालकों ने कहा कि हम अपनी बहन महापौर के साथ हमेशा ही रहेंगे। शहर में जगह-जगह भ्रमण करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने लगभग 15 सौ ऑटो चालक भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। अपने ऑटो चालक भाइयों को धूल और बरसात के थपेड़ों से बचाने के लिए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने उन्हें बस स्टैंड में एक छायादार स्टैंड की सौगात भी इस अवसर पर प्रदान की। ऑटो चालक भाइयों को राखी बांधने के साथ ही महापौर ने कटनी रेलवे स्टेशन के कुली भाइयों को भी राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जब लड्डुओं से तौला गया
अपने परिवार के भरण पोषण के लिए शहर भर में लोगों को लाने ले जाने का काम करने वाले ऑटो चालक भाइयों को जब महापौर प्रीति संजीव सूरी राखी बांधने पहुंची तो उनके द्वारा शहर विकास के लिए किए जा रहे लगातार प्रयास एवं नवाचारों के प्रति प्रसन्नता जहिर

करते हुए नगर के समाजसेवी विपिन बिलौहा के द्वारा उन्हें 65 किलो लड्डुओं से तौला गया। जब महापौर प्रीति संजीव सूरी को लड्डुओं से तौला जा रहा था तो उस समय उनके ऑटो चालक भाई भी उनके साथ वहां मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने समस्त नगर वासियों को रक्षाबंधन एवं काजलिया की शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर प्रीती संजीव सूरी के साथ एमआईसी मेंबर सिब्बू साहू, समाज सेवी विपिन बिलौहां, राजेश तिवारी, राजू जायसवाल, राज बड़े, विनोद यादव, अशोक यादव, बच्चन तिवारी, राजकुमार बर्मन, श्यामलाल रजक, विनोद गुप्ता, अनिल शर्मा, किशन चक्रवर्ती, विजय खंपरिया, अज्जू तिवारी, राजेंद्र, छोटू निषाद, गोटू मामा सहित कई अन्य जन मौजूद रहे।

कटनी से संदीप शर्मा ब्यूरो चीफ न्यूज़ 24×7 इंडिया