सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी जिला प्रदेश के 3अग्रणी जिलों में शामिल
कटनी – सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले मे कटनी जिला प्रदेश के प्रथम समूह के जिलों की सूची में प्रदेश के तीन अग्रणी जिलों में शामिल है*। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण मे जिले ने 48.34 वेटेज स्कोर हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने की हिदायत दी है। जिले को जुलाई माह में प्राप्त कुल 9584 शिकायतों में से 78.43 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।
पुलिस विभाग तीसरे तो जिला पंचायत चौथे पायदान पर
कलेक्टर श्री यादव ने सी.एम हेल्पलाइन की बुधवार को जारी ग्रेडिंग में अपने समूह में कटनी जिले के पुलिस विभाग को तीसरे और जिला पंचायत को चौथा स्थान अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे अमले को शाबाशी दी है। श्री यादव ने भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करने निर्देशित किया है। पुलिस विभाग ने 84.85 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 52.4 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। तो वही जिला पंचायत ने 85.8 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 52.22 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।
वहीं नगर निगम द्वारा 54.09 वेटेज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश