Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अन्धे कत्ल के मुख्य आऱोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
नाबालिक युवती द्वारा आऱोपी प्रीतम से शादी का दबाव बनाने और ब्लेकमेल करने के कारण ही की गयी थी हत्या

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर -दिनांक 12-08-2024 को कटन घाट के समीप ग्राम कडदा केशवी मे एक अज्ञात महिला कि लाश पडी है कि सूचना मिली सूचना पर तत्काल अमझेरा पुलिस पहुँची । सूचनाकर्ता भगत देवका पिता भीमजी देवका निवासी ग्राम कडदा से चर्चा कि गई जिसने बताया कि मेरे खेत के पास खाई उतार मे छोटे छोटे बच्चे गायढोर चरा रहे थे जिन्हौने खेत मालिक को बताया कि आपके खेत के पास एक लाश पडी है जो गाँव के लोगो के साथ खेत पर जाकर देखा तो एक महिला कि लाश पडी है जिसे मे नही पहचानता हुँ पास जाकर देखा तो महिला का गला आधा कटा हुआ था पेट पर चोंट के निशान थे व उसके आस पास एक नीले रंग का जिन्स पडा हुआ था ऐसा बताया ।

सूचनाकर्ता कि रिपोर्ट पर थाना अमझेरा पर मर्ग कि कायमी की गई व जाँच पर मामला हत्या का होने से अपराध क्रंमाक 388/2024 धारा 103 ,238, 61(2) , 3(5) भारतीय न्याय संहिता का दर्ज किया गया व उक्त मामला हत्या का होने से एक टीम गठीत कि गई व मामले कि गंभीरता से जाँच कि गई हत्या के इस अनसुलझे मामले को कई प्रकार से जाँचा परखा गया परन्तु अज्ञात महिला कि लाश का कोई सुराग हाथ नही लग पा रहा था । फिर पुलिस ने कई जगह के विडियो व मृतिका के फोटो को शोसल मीडिया पर अपलोड किये गये बडी मशक्कत के बाद तब जाकर कही मृतिका के परिवार वालो ने पुलिस से सम्पर्क किया व मृतिका नाबालिक बालिका कि शिनाख्त हुई थी । व मृतिका के परिवार वालो से पुछताछ कि गई तथा तकनीकि साक्ष्य एकत्रित किये गये।
पुर्व मे आऱोपी साहिल पिता संजय पिपलाज जाति बलाई उम्र 20 साल निवासी भग्यापुर मनावर हाल मुकाम अहिरखेडी व सोनू पिता हरीश मण्डलोई उम्र 26 साल निवासी मण्डलोई पुरा ग्राम पानवा थाना गंधवानी हाल मुकाम अहिरखेडी ( इन्दौर ) से सख्ती तथा हिकमत अमली से पूछताछ कि गई थी जिन्होने साहिल के फुफा प्रीतम के साथ मिलकर हत्या करने का जुर्म स्वीकर कर लिया था व उक्त प्रकरण मे पुर्व मे आरोपी साहिल पिपलाज व उसके दोस्त सोनू पिता हरीश मण्डलोई को गिरफ्तार किया गया था । साहिल ने बताया था कि मृतिका नाबालिक बालिका मेरे फुफा प्रीतम पटेल के साथ शादी करने दबाव बना रही थी व ब्लेकमेल कर रही थी । तो मैने व मेरे फुफा प्रीतम , मेरा दोस्त सोनू हम तीनो ने मिलकर इसकी हत्या करने के लिए योजना बनाई व दिनांक 11.08.2024 को रात में राऊ इन्दौर से फुफा प्रीतम पटेल मृतिका नाबालिक बालिका को मोटर साईकल पर बैठाकर लेकर आया व रात के 12.00 बजे थाना तिरला क्षैत्र कि हरीश होटल पर रुक गया व पीछे से मै (साहिल) व मेरा दोस्त सोनू मण्डलोई दोनो मोटर साईकल से आ गये वहाँ से निकलकर फिर हम लोगो ने फोरलेन मांगोद पर चाय – नाश्ता किया जब तक मृतिका को किसी भी प्रकार कि कोई भनक नही लगी फिर मांगोद फाटा से अमझेरा मनावर रोड पर आये व प्रीतम ने अपनी मोटर साईकल को ग्राम केशवी के जंगल मे कटन घाट के अन्दर डाल दी व हम दोनो उसके पीछे चले गये । साहिल ने पेन्ट मे से चाकु निकाल कर मृतिका नाबालिक बालिका को पेट मे चाकु से 2- 4 वार किये व सोनू ने मृतिका के दोनो पैर पकड लिये व प्रीतम पटेल ने चाकु से 2-4 वार किये व उसी चाकु से मृतिका का गला रेत (काट) दिया । कटन घाट के समीप ग्राम कडदा में हम तीनो ने मिलकर नाबालिक बालिका कि हत्या को अंजाम दिया है व लाश को घने जंगल मे फैक दिया व पुलिस को गुमराह करने के लिए हमने मृतिका का जिन्स भी निकालकर वही पास मे फेंक दिया था व चाकू प्रीतम ने अपने पास रख लिया । यह कि घटना का मास्टर माईन्ट आरोपी प्रीतम पटेल घटना दिनांक से फरार हो गया था जिसकी गिरफ्तारी के लिए थाना अमझेरा कि टीम लगातार प्रयास कर रही थी जो उक्त नाबालिक बालिका कि हत्या के मास्टर माईन्ड आरोपी प्रीतम पिता राजकुमार पटेल जाति कुर्मी उम्र 33 साल निवासी मण्डले कालोनी राऊ इन्दौर को आज दिनांक 21-08-2024 को गिरफ्तार किया गया है आरोपी प्रीतम से सख्ती तथा हिकमत अमली से पूछताछ कि गई जिसने साहिल व सोनु के साथ हत्या करने का जुर्म स्वीकर कर लिया है । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार श्री मनोज कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार एंव एस.डी.ओ.पी.महोदय सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व तथा उनकी टीम उनि.राजशेखर वर्मा , उनि.तोसिफ अली , उनि.जयपाल बिल्लौरे ,कार्य.सउनि.मुकेश अलन्से , कार्य.प्र.आर.56 गुमानसिंह सोलंकी, आर. 289 अरुण परमार ,आर.625 शंकर साहु , आर.565 रामगोपाल ,आर.550 राहुल एंव सायबर धार कि टीम सउनि भैरुसिहं देवडा , सउनि रामसिंह गैर , प्र.आर.विजय भाटी, प्र.आर.राजेश चौहान, आर.बलराम भँवर ,आर.अनिल बिसी,आर.प्रशांत सिंह चौहान ,आर.अंकित सिहं ,आर.भानूप्रताप सिहं राजपुत की आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय भुमिका रही है ।
मृतिका का नाम –
1. नाबालिक बालिका उम्र 17 साल 11 माह निवासी छत्रछाया कालोनी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पीथमपुर हाल मुकाम साँई विहार कालोनी राऊ ( इन्दौर )

गिरफ्तार आरोपी का नाम –
1. प्रीतम पिता राजकुमार पटेल जाति कुर्मी उम्र 33 साल निवासी मण्डले कालोनी राऊ इन्दौर मुल निवासी रायली जिला सागर ।