आष्टा/किरण रांका
यादव अहीर समाज द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव चल समारोह बड़े ही धूम-धाम व उत्साह से नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया। गंज चौराहा पर नगरपालिका द्वारा स्वागत मंच बनाकर सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के आतिथ्य, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, भाजपा जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, सोनू गुणवान की विशेष उपस्थिति में चल समारोह में शामिल समारोह अध्यक्ष सुनील यादव, तहसील अध्यक्ष राहुल कैलाश यादव, नगर अध्यक्ष अंकित नंदकिशोर यादव सहित सभी यादव समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, सुभाष नामदेव, कालू भट्ट, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, रूपेश राठौर, प्रभात धाड़ीवाल हरेन्द्रसिंह ठाकुर, कमल ताम्रकार, आदेश शर्मा, राजेन्द्रसिंह ठाकुर आदि मौजूद थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया