Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा / मध्य प्रदेश किरण रांका
आल इंडिया जैैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के शपथ विधि समारोह एक भव्य आयोजन इंदौर में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रसिद्ध गायिका प्रियंका जैन ने नवकार मंत्र से हुआ। समारोह में प्रदेश के 170 किमी की दूरी से भी बरसते पानी में जैन समाज के जिनशासन की सेवा का जज्बा लेकर अखिल भारतीय स्तर के आईजा जैन पत्रकार संघ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के शपथ विधि समारोह में भाग लेकर मन को प्रफुल्लित कर दिया। उक्त बात देवी अहिल्या की नगरी इन्दौर के संतोष सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में आल इंडिया जैैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया मुम्बई ने व्यक्त करते हुए कही। साथ ही हुंडिया ने बताया कि आज हमारे जैन समाज की स्थिति क्या हो रहीं हैं, देश में सबसे ज्यादा टेक्स देने के बाद भी जैन समाज पिछड़ता जा रहा है। देश की सरकारें व राजनीतिक दलों के द्वारा जैन समाज का प्रतिनिधित्व नहीं बढा़या जा रहा है। हमें संगठित होकर समाज के हित में कदम उठाने होंगे। हम सर्व समाज एवं राष्ट्र और जन- जन के लिए पत्रकारिता के माध्यम से सेवा कर रहे है। साथ ही हमें जिनशासन जैन समाज के लिए भी कार्य करने हैं। आज हमारे जैन तीर्थों की स्थिति क्या हो रही है, साथ ही समाज में फैली कुरीतियों और पनपते प्राईवेट ट्रस्टों से समाज का भला नहीं होने वाला है। सबसे पहले हम जैन है इस भाव को लेकर समाज में जागृति लाना होगी। हुंडिया ने कहा कि आईजा के माध्यम से जैन समाज व देव गुरु धर्म की रक्षा करना है। आप सभी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने मुझे शक्ति प्रदान की है। उक्त अवसर पर कई वक्ताओं के साथ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना ने कहा कि बिगड़ते मौसम में भी आपके आगमन से ही इस भव्य कार्यक्रम ने इतिहास रचा है। साथियों हमारे आईजा के सैनिकों का में दिल की गहराई से बहुत- बहुत आभार व्यक्त करता हूं। आप सभी ने आयोजित शपथ विधि एवं सम्मान समारोह में बारिश के चलते मौसम में भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई है जिसके कर्ज का मैं ऋणी रहूंगा। समारोह में सरल स्वभावी राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया जी की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन नाहर और इस सफल आयोजन में हमारे साथ इंदौर निवासी राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप जैन ने जो सहयोग किया है, वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि समाजसेवी महेश डाकोलिया, एसोसिएशन के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार हरण, प्रदेश संरक्षकद्वय रमेश धारीवाल, अभय जैन ‘भैया’ आप सभी ने मंच को सुशोभित किया है। आप सभी का मार्गदर्शन हमारी मध्यप्रदेश रीजन की इकाई को फर्श से अर्श तक ले जाने में मदद करेगी। समारोह में नवीन प्रदेश कार्यकारिणी और सभी जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। उक्त अवसर पर अनेकों सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों के साथ उज्जैन जिले की कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष दिपांशु जैन के साथ संरक्षक हेमंत जैन, ओम जैन, सुनील जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन रामसना, आशीष जैन, अभिषेक जैन, रौनक जैन, महासचिव पीयूष सकलेचा, सचिव मुकेश मेहता, संगठन सचिव सीमा चोपड़ा, सहसचिव शैलेश जैन, कोषाध्यक्ष निलेश कटलेचा, संगठन मंत्री शुभम जैन, मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य दीपक रूनवाल, निलेश वौरा, दक्ष चोपड़ा, मनोज मेहता, मुकेश जैन, ध्रुव जैन, नितेश जैन आदि भी शामिल हुए।
इधर सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. प्रदीप बाफना के साथ मंचासीन अतिथियों द्वारा कुकडे़श्वर जैन समाज के कवि स्व. मनीष जैन की स्मृति में स्वयं की रचित कविता संग्रह की बुक एवं कवि राजेन्द्र जैन अयोग्य की रचनाएं लिखीत बुक भेंट की। वहीं संजय शर्मा नीमच के समाचार पत्र की प्रतियां भेट कर सम्मान किया। वहीं जावद विधायक प्रतिनिधि भरत जाट का भी सम्मान किया, जाट द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों को बेग वितरित किए। उक्त समारोह के दौरान प्रथम सत्र में परिचय एवं सम्मान, द्वितीय सत्र में स्वागत भाषण एवं तृतीय सत्र में शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। समारोह का संचालन निलेश जैन ने किया। आभार प्रदेश महासचिव दिपक दुग्गड़ ने माना।