
संस्था आज़ाद ऐ हिंद के तत्वावधान में दही हांडी मंटकी फोड़ का आयोजन
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर – राजोद प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्था आज़ाद ऐ हिंद के तत्वावधान में समरसता भाव भारत माता की आरती व ऊंची मंटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार शंशाक तिवार ने अपने हिन्दू वादी भजनों से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। संस्था आज़ाद ऐ हिंद के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। रात 12 बजे मंटकी फोड़ के पश्चात भगवान श्री कृष्ण की आरती कर प्रसादी वितरण की गई इसके पश्चात ऊंची मंटकी फोड़ विजेता टीम राहुल ओसारी की रहीं जिनको ईनाम स्वरूप में 3100 रूपए की नगद राशि दी गई। बड़ी संख्या में मंटकी देखने आसपास क्षेत्र में लोग पहुंचे थे।सोमवार को सुबह से ही नगर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर खासा उत्सव देखा गया नगर के सभी मंदिर में आकर्षक फूलों से सजाया गया था नगर के रणछोड़ राय मंदिर, नरसिंह मंदिर,अथमनावास स्थित श्री कृष्ण मंदिर, गोपाल पुरा के श्री कृष्ण मंदिर, श्री चारभुजा नाथ मंदिर, श्री राम मंदिर रामबोला धाम, लक्ष्मीनारायण मंदिर,साजोद के लक्ष्मीनारायण मंदिर सहित सभी मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ रही आंधी रात में आरती कर प्रसाद वितरण की गई ।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया