Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

28 अगस्त 2024 महेंद्रगढ़, कोयल पब्लिक स्कूल खटोटी कला नारनौल में महेंद्रगढ़ जिला स्तरीय स्कूल खेलकूद दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 एवं 28 अगस्त को किया गया । बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजक डॉ हंसराज गुर्जर की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन 27 अगस्त को जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी सुभाष चंद् द्वारा किया गया ।बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल बालिका एवं बालक टूर्नामेंट मै 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष की बालक एवं बालिकाओं की टीमों ने हिस्सा लिया । खेलकूद प्रतियोगिता समापन समारोह 28 अगस्त को संपन्न हुआ।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कर्नल देव आनंद गुर्जर रहे। कार्यक्रम संयोजन द्वारा मुख्य अतिथि का सेमीफाइनल एवं फाइनल प्रतियोगिता प्रतिभागियों से परिचय करवाया गया। फाइनल प्रतियोगिता के उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुषकार दिए गए। मुख्य अतिथि द्वारा अपने समापन समारोह में कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रकार के खेलकूद की प्रतियोगिता के कार्यक्रम से युवा पीढ़ी में खेल कूद की भावना उत्पन्न होने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति का भाव भी पैदा होती है। उन्होंने आगे बताया कि हाल ही में संपन्न हुए विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों द्वारा देश का नाम ऊंचा हुआ ।
हैंडबॉल विजेता अंडर 14 बालक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना, अंडर 17 बालक आर पी एस स्कूल भड़फ कनीना, अंडर 19 बालक एमएलएस डी ए वी नारनौल, अंडर 14 बालिका यूरो इंटरनेशनल स्कूल कनीना, अंडर 17 बालिका आर ओ ही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढाना , अंडर-19 बालिका आर आर सी एम पब्लिक स्कूल कनीना घोषित की गए। बास्केटबॉल विजेता अंडर 14 बालिका स्कूल आर पी एस स्कूल महेंद्रगढ़ ,अंडर 17 बालिका टैगोर पब्लिक स्कूल महेंद्रगढ़, अंडर 19 बालिका आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ एवं
बास्केटबॉल बालक अंडर 14, अंडर 17 एवं अंदर-19 आई पी एस स्कूल महेंद्रगढ़ रहे।
डायरेक्टर अतर सिंह यादव, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार डीपी मुकेश कुमार , डीपी सुनील हैंडबॉल कन्वीनर, नीरज डीपीई पीटीआई बास्केटबॉल कन्वीनर, रघुवीर डीपी , पप्पू अहलावत डीपी ,धर्मवीर डीपी, डॉ दशरथ एवं अन्य जिला महेंद्रगढ़ अधिकारी, कोच विष्णु खुदाना कोच ईश्वर खुदाना आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।