Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

28 अगस्त 2024, महेंद्रगढ़ के अटेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अनाज मंडी कार्यालय मैं कर्नल देव आनंद गुर्जर का स्वागत एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ता सरपंच सुरेश लंबा जिला उपाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चर्चा हेतु विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध जन आमंत्रित किए गए। परिचर्चा में विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत कर्नल देव आनंद गुर्जर का सफा पहनकर एवं माल्या अर्पण करते हुए स्वागत किया गया। कर्नल देव आनंद गुर्जर ने बताया कि प्रवास के दौरान इलाके के नागरिक भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से विजई बनाने का मन बना चुके हैं। चर्चा के दौरान पिछले 10 वर्षों के दो कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रयासों के अंतर्गत पहली बार नहरी पानी किसानों को उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सभी गांव के जोड़ों को नहर नहर के पानी से संचित करते हुए जोड़ा गया । एसपी के माध्यम से बाजरे के लिए 2650 रुपए प्रति क्विंटल किसानो को फसल का उत्तम भाव दिया जा रहा है । युवाओं का मानना है कि अब काबिलियत के आधार पर प्रदेश में नौकरियां मिल रही है जो पूर्व काल में बिना पर्ची और खर्च के कभी भी संभव नहीं हुआ करती थी।
एड. सुरेश लांबा (पूर्व सरपंच गढ़ी) , पूर्व सरपंच इंद्रजीत ताजपुर , सूबेदार बलवीर यादव , कृष्ण शर्मा मंडल अध्यक्ष अटेली , मुकेश महामंत्री मंडल अटेली भाजपा , पुनीत ठेकेदार , सवितराज युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष , योगेश , एड. ताराचंद गुर्जर , अतरसिंह , पुष्पेंद्र , शिवकुमार पहलवान , बनवारी लाल अनेक लोग मौजूद थे ।