
अभिषेक नायक की खास रिपोर्ट
कटनी। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव मंगलवार को आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम कार्यालय बहोरीबंद में स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों का आवेदन प्राप्त करेंगे और अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देशित करेंगे।
जब से जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हुआ है तब से जिले के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि कोई कलेक्टर स्वयं अनुविभाग स्तर के स्थल में पहुंच कर जनता की समस्याओं को जानने और सुनने की पहल कर रहे हैं।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे और लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश
कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन