
आष्टा/किरण रांका
हिन्दू उत्सव समिति एवं सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में नगर में निकलने वाली शाही पालकी का नगरपालिका द्वारा गंज गेट स्थित अंबेमाता मंदिर के समीप मंच बनाकर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की उपस्थिति में शाही पालकी में सवार भगवान महांकाल की पूजा-अर्चना की गई। वहीं हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष भविष्य कालू भट्ट का साफा बांधकर व पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इसी प्रकार गेहलोत मेवाड़ा समाज के नेतृत्व में भी शाही पालकी में शामिल सभी भक्तों का स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सहित पूरी टीम एवं सकल हिन्दू समाज के वरिष्ठजनों के सहयोग से नगर में भव्य शाही पालकी का चल समारोह निकाला गया इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गो से निकली बाबा महांकाल की शाही पालकी अविस्मरणीय, अद्भुत, विशाल जनसंख्या सदैव हमें नगर की आस्था की याद दिलाती रहेगी। नगर सहित ग्राम्यांचलों के श्रद्धालुजनों का धन्यवाद आभार जो इतनी बड़ी संख्या में शामिल होकर शाही पालकी को भव्यता प्रदान की। सफल आयोजन की हिन्दू उत्सव समिति सहित सकल हिन्दू समाज के प्रबुद्धजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षदगण डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, राजकुमार मालवीय, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, विशाल चौरसिया, तेजपाल मुकाती, प्रकाश छाजेड़, कुमेरसिंह मिट्ठूपुरा, चेतन छाजेड़, मोहित सोनी, वैभव मेवाड़ा, गबू सोनी, कैलाश घेंघट, शैलू मेहता, रोहित सेन आदि मौजूद थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है