Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा /किरण रांका

माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा स्वाति मिश्रा उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं तहसीलदार श्री पंकज पवैया के विषेश आतिथ्य मे किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया इसके पश्चात अतिथि द्वय द्वारा विद्यालय के चयनित विद्यार्थियों को पद एवं उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई । अध्यक्ष के पद पर कुमारी आरती मेवाड़ा कक्षा 12वी,उपाध्यक्ष पद पर मयूरी किरार कक्षा11 वी,सचिव पद पर आरती मेवाड़ा कक्षा 10 वी,कोषाध्यक्ष पद पर युवराज कक्षा 12 वी उप कोषाध्यक्ष अभिषेक रैकवाल को चुना गया ।इसके साथ विभिन्न समितियों के सदस्य ,सचिव का मनोनयन किया गया । कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सी एल पेठारी द्वारा अतिथियों को पुष्पमाला के साथ एक एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया । पंकज पवैया तहसीलदार द्वारा उपस्थित छात्रों को एक एक प्रश्न याद करते हुए अपने दम पर ज्ञान रूपी पहाड़ को बनाकर विपरीत परिस्थितियो में भी मजबूती से समस्याओं मुकाबला करने की बात से विद्यार्थियो का मनोवल बढ़ाया । मुख्य अतिथि स्वाति मिश्रा उपाध्याय SDM एस डी एम द्वारा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने की सलाह देते हुए बताया कि उनकी राह में अनेक अवरोध आएंगे ,घवराएं नहीं । मोबाईल का उपयोग तभी करें जब आपके अध्ययन विषय में कोई समस्या हो । नैतिकता और अनुशासन का पालन करते हुए उच्च पदों पर आसीन हो ,नकारात्मक सोच को त्यागकर सदैव सकारात्मक सोच को अपनाएं ।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक धीरज सिंह राजपूत,संध्या वेदी ,संगीता मेवाड़ा,शुभम मंडलोई,नाजिया रहमान,ममता हाटेकर ,प्रेमसिह धांसू,सविता भारतीय,धर्मराज ,सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्धी उपस्थित रहे कार्य क्रम का संचालन हबीब अंसारी ने और आभार प्रदर्शन धीरजसिंह राजपूत द्वारा किया गया