सिक्किम सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम हरदुआ कला निवासी सेना के जवान श्री प्रदीप पटेल के असमय निधन पर भाजपा परिवार, कटनी ने गहरा शोक व्यक्त किया
कटनी। सिक्किम के प्योंह्यांग जिले में हुए सड़क हादसे में वीरगति को प्राप्त कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम हरदुआ कला निवासी सेना के जवान श्री प्रदीप पटेल (पिता श्री बैसाखू पटेल) के असमय निधन पर भारतीय जनता पार्टी कटनी के जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि कल सेना के एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने की वजह से चार जवानों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जिनमे मणिपुर, हरियाणा, तमिलनाडु सहित एक जवान कटनी मध्य प्रदेश के श्री प्रदीप पटेल भी शामिल थे।अपने परिवार के इकलौते सुपुत्र, सेना के जवान युवा प्रदीप की भीषण सड़क हादसे में असमय हुई मृत्यु से पूरा जिला स्तब्ध व शोक संतप्त है।
भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी परिवार के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने श्री प्रदीप पटेल को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी

More Stories
अवैध कालोनी विकसित करने वालों के विरुद्ध निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही का सिलसिला लगातार जारी अवैध संरचना पर चला निगम का बुलडोजर, अहमद नगर में बड़ी कार्रवाई
कटनी में कलेक्टर बंगले के पीछे कचरे का अंबार, अमकुही रोड झिंझरी क्षेत्र के लोगों का जीना हुआ दूभर
युवा संगम के आयोजन में कटनी जिला मध्यप्रदेश में प्रथम कटनी में युवा संगम के उत्कृष्ट आयोजन के लिए कलेक्टर श्री तिवारी की प्रदेश स्तर पर हुई सराहना प्रदेश के रोजगार आयुक्त ने किया कलेक्टर श्री तिवारी की प्रशंसा