लोकेशन – परासिया
बड़कुई चौकी के इकलेहरा ओपन कास्ट खंती में युवती की मिली, लाश पुलिस जांच में जुटी

परासिया विधानसभा क्षेत्र के इकलेहरा ओपन कास्ट खंती में एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक युवती की पहचान कंचन कुमरे के रूप में हुई है,जो परासिया
महाराष्ट्र बैंक के पीछे की रहने वाली बताईं जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को पानी से बाहर निकाल कर मौका पंचनामा तैयार कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह मामला परासिया के चंदामेटा थाना क्षेत्र के बड़कुई चौकी के अंतर्गत इकलेरा ओपन कास्ट का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि मामला क्या है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका पंचनामा जांच करते हुए मामले को विवेचना जांच में लिया है।
परासिया से विक्की चौहान की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है