लोकेशन – भिंड
मासूम भी बने मूर्तिकार, नन्हे हाथों से बनी मिट्टी के मनमोहक भगवान गणेश मूर्ति

मिट्टी के गणेश जी से पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
भिंड : आज शहर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर घर घर भगवान गणेश विराजे गए एवं “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष से गूंज उठा।
इस गणेश महोत्सव में मूर्तिकार भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां तैयार करने में जुटे थे।वही दूसरी ओर शहर के नवादा बाग में मासूम भी मूर्तिकार बन गए।इस अवसर पर कनक पाठक, काव्या पाठक,नव्या पाठक एवं अनंत पाठक ने मिलकर मिट्टी के भगवान गणेश जी की मूर्ति बनाकर घर में पूजा अर्चना की।
इन मासूमों का उद्देश्य था कि इस बार हम मिट्टी की गणेश जी बनाएंगे क्योंकि मिट्टी के गणेश जी बनाकर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
इस अवसर पर छात्रा कनक पाठक ने बताया कि मिट्टी से बनी गणेश जी की मूर्ति न केवल पर्यावरण के अनुकूल होती है, बल्कि इससे बच्चों और महिलाओं को अपनी श्रद्धा और धार्मिक आस्था को शुद्ध रूप में व्यक्त करने का अवसर भी मिलता है।मेरी इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाना है क्योंकि अपने हाथों से बनाए गए गणेश जी की पूजा से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि इससे हमारे जल स्रोत भी सुरक्षित रहते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है