निगम के इतिहास में पहली बार गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की दिव्य प्रतिमा स्थापित
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी की पहल निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक के संयुक्त प्रयास से दस दिनों तक निगम में रहेगी गणेशोत्सव की धूम
कटनी।बुद्धि विनायक प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विशेष आराधना के दस दिवसीय महापर्व गणेश चतुर्थी पर नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक की सहभागिता के साथ नगर निगम प्रांगण में निगम के इतिहास में पहली बार गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश की दिव्य एवं भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक द्वारा संयुक्त रूप से भगवान श्री गणेश का विधि विधान से पूजन अर्चन कर महाआरती की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया।
महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि रिद्धि सिद्धि के दाता बुद्धि विनायक विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के दस दिवसीय पर्व
को अपार आस्था और श्रद्धा के अब नगर निगम में भी मनाया जायेगा प्रतिदिन धार्मिक आयोजन होगें।उन्होंने गणेश चतुर्थी पर नगरवासियों व निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी
।इस मौके पर एमआईसी मेंबर सुभाष शिब्बू साहू डॉक्टर रमेश सोनी अवकाश जायसवाल शशिकांत तिवारी पार्षद भुट्टू यादव बल्ली सोनी राजेश भास्कर प्रभा गुप्ता शकुंतला सोनी गोविंद चावला और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

More Stories
स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगरवासियों की जागरूकता और सहभागिता अहम – निगमायुक्त सुश्री परिहार सर्वेक्षण के हर मानक पर खरा उतरने हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर निगमायुक्त नें दिए आवश्यक दिशा – निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था में कसावट लाने प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी तय
नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर
कटनी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर अनियमितताओं के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग