Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्य करने वाला राजनीतिक दल है भाजपा: दीपक सोनी टण्डन भारतीय जनता पार्टी की नेशन फ़र्स्ट औऱ राष्ट्रवाद की भावना से जुड़े जनता: संजय सत्येंद्र पाठक सदस्यता को संगठन पर्व की तरह मनाकर हासिल करेंगे लक्ष्य: संदीप जायसवाल

अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्य करने वाला राजनीतिक दल है भाजपा: दीपक सोनी टण्डन

भारतीय जनता पार्टी की नेशन फ़र्स्ट औऱ राष्ट्रवाद की भावना से जुड़े जनता: संजय सत्येंद्र पाठक

सदस्यता को संगठन पर्व की तरह मनाकर हासिल करेंगे लक्ष्य: संदीप जायसवाल

कटनी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है जो अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को त्यौहार के रूप में मनाकर आम जनता को इसमें शामिल करता है। भाजपा का सदस्यता अभियान इसका उदाहरण है। सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में प्रत्येक 6 वर्ष में इसी उत्साह के साथ मनाया जा सकता है। इस बार मिस्ड कॉल के साथ साथ विभिन्न डिजिटल माध्यमो से सदस्यता का यह अभियान जारी है। जिसमें हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ जुड़ा है। कटनी जिले में हम सभी भाजपाजनों के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करेंगे।

पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में अगर कोई व्यक्ति ऐसी किसी बैठक कार्यक्रम या फिर पत्रकार वार्ता में शामिल होता है तो उसे न तो राष्ट्रवाद सुनाई पड़ता है न ही देश भक्ति की भावना अथवा भारत माता की जय, हमारे संस्कार है कि हम अपने किसी भी कार्यक्रम को प्रारम्भ करने से पहले अपने राष्ट्र का नमन करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के इन्ही संस्कारों की वजह से आज करोड़ो लोग भाजपा के सदस्य हैं। हमारे ऊपर विश्वास करते हैं और देश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर रहते हैं। कटनी में संगठन का सदस्यता अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है और इस कार्य में प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी पद में हो पूरी तन्मयता के साथ जुटा है। श्री पाठक ने कहा कि हमारा दल केवल चुनाव के वक्त सक्रिय होने वाला संगठन नहीं है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए एक त्योहार की भांति है। जिसमें प्रत्येक 6 वर्ष में हर कार्यकर्ता जी जान से जुटता है। इस बार भी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान जारी है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। श्री जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी दी। संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने किया।

पत्रकार वार्ता के पूर्व विजयराघवगढ़ विधानसभा के हरदुआ गांव के निवासी सैनिक प्रदीप पटेल के शहीद होने पर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समस्त भाजपाजनों एवं पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखा।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, रणवीर कर्ण, जिला सोशल मीडिया संयोजक सचिन तिवारी की उपस्थिति रही।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी