Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सौगात🌟 गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए उपयुक्त है रपटा पुल घाट, निजी खर्चे पर समाजसेवी प्रवीण बजाज पप्पू भैया ने घाट का सौंदरीकरण करके किया शहर को समर्पित, प्राकृतिक छटा के बीच बना है घाट

🌟सौगात🌟
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए उपयुक्त है रपटा पुल घाट, निजी खर्चे पर समाजसेवी प्रवीण बजाज पप्पू भैया ने घाट का सौंदरीकरण करके किया शहर को समर्पित, प्राकृतिक छटा के बीच बना है घाट

कटनी। गणेश उत्सव पर्व हो या फिर नवदुर्गा पर्व इस दौरान प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर निगम के द्वारा हर वर्ष लाखों रुपए खर्च करके घाट निर्मित किए जाते हैं, एवं वहां पर व्यवस्थाएं कराई जाती हैं। जहां नगर निगम को हर बार प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट निर्मित करने में लाखों खर्च करना पड़ता है, वही नगर के समाजसेवी प्रवीण बजाज उर्फ पप्पू भैया ने रपटा नाला पुल पर अपने ही खर्चे अपनी जमीन पर एक सुंदर घाट एवं विसर्जन कुंड बनाकर समाज को समर्पित कर दिया है। प्रवीण बजाज उर्फ पप्पू भैया द्वारा अपनी जमीन पर एवं अपने ही खर्चे पर बनवाया गया यह घाट सभी तरह के विसर्जन के लिए उपयुक्त है। यहां पर न केवल लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट का निर्माण कराया गया है बल्कि आने वाले लोगों को बैठकर कुछ समय व्यतीत करने की भी व्यवस्था की गई है।
सन्यासी बाबा मंदिर भी जगमगाया
रपटा पुल के बगल में मौजूद सन्यासी बाबा मंदिर का भी प्रवीण बजाज पप्पू भैया ने नवनिर्माण करवाते हुए बेहद ही आकर्षक रूप प्रदान किया है। रपटा पुल के घाट की सुंदरता बढ़ाने एवं सन्यासी बाबा मंदिर को आकर्षक रूप प्रदान करने के लिए प्रवीण बजाज पप्पू भैया द्वारा किए गए प्रयास बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने शहर के सौंदरीकरण एवं लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रपटा पुल के पास जो निर्माण कराया उसे सार्वजनिक तौर पर लोगों के लिए समर्पित कर दिया। रपटा पुल पर सौंदरीकरण एवं सन्यासी बाबा मंदिर का नवनिर्माण करा कर पप्पू भैया ने जन भागीदारी के प्रति शहर के अन्य समाजसेवी एवं व्यावसाइयों को प्रेरणा प्रदान की है।