Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


‘’स्‍वच्‍छता ही सेवा’’ अभियान अंतर्गत पीजी महाविद्यालय के एनसीसी इकाई द्वारा सिंगवासा तालाब में चलाया स्‍वच्‍छता अभियान
गुना 19 सितम्बर 2024
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुना में प्राचार्य डॉ.बी. के तिवारी के संरक्षण में हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के आव्‍हान पर स्वच्छता का एक मेगा इवेंट का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक 02 द्वारा ‘’स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम अंतर्गत इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव के तालाब सिंगवासा तालाब पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार शुक्ला द्वारा रासेयो लक्ष्य गीत ‘’उठे समाज के लिए उठे उठे … द्वारा स्वयं सेवकों में उत्साह जागृत करवाने के बाद डॉ. प्रभात चौधरी ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के लाभ बताए। डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि अगर हम अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखेंगे तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ‘’स्वच्छता जहां स्वास्थ्य वहां’’। इस अवसर पर डॉ. विकास कुमार जैन द्वारा सभी नागरिकों से अपने गांव, मौहल्ले एवं सरोवर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी स्वयं सेवकों ने तालाब में पड़ी हुई फूल माला एवं अन्य कचरे को एकत्रित कर साफ-सफाई अभियान में सहभागिता की। तत्पश्चात नगरपालिका गुना द्वारा भेजे गए ट्रैक्टर-ट्राली में स्वयं सेवकों द्वारा कचरा डाला गया और उसके बाद स्वयं सेवकों ने ग्रामीण जन को एकत्रित कर स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया।