बिलहरी चौकी की शराब पर कार्रवाई 16 पाव देसी शराब अलग अलग जगहों से की जप्त

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20/9/2024 को चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा एवं चौकी के स्टाफ के द्वारा ग्राम घुड़हर निवासी जयपाल सिंह आदिवासी पिता राजकुमार सिंह निवासी घुड़हर थाना कुठला के कब्जे से 20 पाव देशी शराब एवं राकेश सिंह आदिवासी पिता राजकुमार सिंह निवासी घुड़हर थाना कुठला की कब्जे से 16 पाव देशी शराब अवैध रूप से अलग-अलग स्थान पर रेड कार्यवाही कर जप्त की गई एवं आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, भरत विश्वकर्मा ,आरक्षक संदीप भलावी, सौरभ जैन, लव कुमार उपाध्याय तथा डायल हंड्रेड के चालक रमाकांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

More Stories
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल